आवदेन 10 हजार राशि के साथ 15 फरवरी तक कांग्रेस कार्यालय शिमला भेजने होंगे
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं से पार्टी टिकट के लिए सादे कागज पर आवदेन मांगे है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आम चुनाव लोकसभा के लिये पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं से पार्टी टिकट के लिये इछुक उम्मीदवारो से आवदेन मांगे है। यह आवदेन 9 फरवरी से 15 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे । आवदेन सादे कागज पर 10 हजार की राशि सलंग्र होनी चाहिए। उन्होंने ने बताया कि आवदेन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 15 फरवरी शाम 5 बजे तक स्वीकार किये जाएंगे। इसके बाद प्राप्त किसी भी आवदेन पर कोई विचार नही होगा।
हिमाचल कांग्रेस चुनावी मोड में , सादे कागज पर मांगे टिकट के लिए आवेदन
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :