हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शुक्रवार को जुब्बल नावर -कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री शुक्रवार को तमशाल से खारला सम्पर्क मार्ग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह देयाली में ग्राम पंचायत पुजारली नंबर- 3 व धराड़ा तहसील टिक्कर में सराधार -फरोग और नकसेटली धड़ीकुप्पड़-गरोट और उसके साथ लगते क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने वाली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना व ग्रेवेटी पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। इस के बाद शिक्षा मंत्री नरैन रोड पर दरोटी नाला में उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना शरौंथा का उद्घाटन करेंगे। इस बाद टिक्कर पहुंच कर आईटीआई भवन का उद्घाटन करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
शिक्षा मंत्री करेंगे तमशाल से खारला सम्पर्क मार्ग व आईटीआई भवन टिक्कर का उद्घाटन
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :