हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने कांग्रेस का 137वां व कांग्रेस सेवादल का 97 वां स्थापना दिवस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मनाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने गांधी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में ध्वजवंदन किया। कुलदीप राठौर ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला, और कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में कांग्रेस सेवादल के इतिहास, संगठन की गतिविधियों और नगर निगम चुनाव सहित आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने बारे कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आदेश दिया।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि सेवादल के पदाधिकारी व स्वयंसेवकों ने उपचुनाव जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए पूरा सेवादल परिवार बधाई का पात्र है। इस अवसर पर सेवादल के उपाध्यक्ष संत राम धीमान, महासचिव उषा मेहता, सचिव शशि भूषण गुप्ता, सचिव व जिला परिषद लाहौल स्पीति के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सह-सचिव आशा गुप्ता, सुनीता ठाकुर, प्रदेश महिला संगठक रीना पंडीर सहित जिलाध्यक्ष ऊना राजपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष मंडी प्रेमलाल चौहान गुड्डू, जिलाध्यक्ष लाहौल-स्पीति किशन कुमार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष जेपी ठाकुर राजेश शर्मा, शक्त राम कश्यप, लेख राज कटोच, अमरजीत भारद्वाज दौलत राम सहित महिला कांग्रेस सेवादल व यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों चमन ठाकुर, विक्रम ठाकुर, मनसा राम सहित अन्य पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।


| All Rights Reserved | Website By :