हिमाचल की सभी छोटी-बड़ी सडक़ों को खोलने में विभाग के इंजीनियरों की रही है अहम भूमिका : विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष जुलाई व अगस्त महीने के दौरान हुई भारी बरसात में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों, फील्ड स्टाफ और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के बडी तत्परता व सूझबूझ का परिचय देते हुए पूरे प्रदेश की सडक़ों को समय अवधि भीतर खोलने के लिए रात-दिन काम किया। विभाग के इंजीनियरों, अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्य दक्षता को दर्शाता है इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा एेसे इंजीनियरों व फील्ड स्टाफ के अधिकारियों व कर्मचारियों को एक बड़े मंच पर शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के निगम विहार स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के ऑडिटोरियम में आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 31 इंजीनियरों व फील्ड स्टाफ के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि विकट स्थितियों के बावजूद सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी उसे बखूबी निभाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग व सडक़ बहली के लिए अधिक से अधिक राशि लोक निर्माण विभाग को स्वीकृत करने के कारण पूरे प्रदेश की सडक़ों को समय अवधि के भीतर खोल पाएं है। पिछले वर्ष ऊपरी शिमला क्षेत्र में भारी बरसात के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था जबकि सेब की फसल तैयार थी। सरकार के मजबूत इरादों से और सभी के सहयोग से सडक़ो को शीघ्र बहाल किया गया जिससे बागवानों की सेब की एक-एक पेटी मंडियों तक पहुंचाने में सफलता हासिल हुई ।

मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के लिए भारी बरसात एवं आपदा का समय बहुत मुश्किल समय था। इससे उभरने के लिए लोक निर्माण विभाग के इजीनियरों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामान्य स्थिति मे लाने के लिए भरसक प्रयास किए है।
इन्हें किया गया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आपदा काल के दौरान पूरे प्रदेश में सडक़े खोलने के लिए उत्ष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले लोक निर्माण विभाग के 31 इंजीनियरों व फील्ड स्टाफ के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिसमें अधिशाषी अभियंता मनाली मंडल अनुप कुमार शर्मा, अधिशाषी अभियंता राजकीय उच्च मार्ग रामपुर केएलसुमन, अधिशाषी अभियंता यांत्रिक अमित शर्मा, सहायक अभियंताआें में नरेन्द्र कुमार, विनायक कश्यप, अलोक जनवेजा, मनीष ठाकुर, अखिल चौहान, कनव बडोतरा, भीम सिंह नेगी, डीके नाग व भावेश चतुर्वेदी, कनिष्ठ अभियंताआें में चन्द्र भानू, बांकू दीन कुरैशी, मनोज कुमार शर्मा, अभिमन्यु मैहरा, साहिल चौधरी, कृष्ण कुमार, जसवंत कुमार, शीतल शर्मा, मीनस शर्मा, वर्क इन्सपैक्टरों में अमित कुमार, हरवंस कुमार, शंकर देव, मैकेनिकल टेक्रिशियन, जेसीबी अपरेटरों तथा बेलदरों में मिलाप सिंह, संजीव कुमार, सुभाष सिंह, गिरधारी लाल, डंडू लाल, विजय कुमार व श्याम लाल को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


| All Rights Reserved | Website By :