हिमाचल आजकल
शिमला। चौपाल के कुपवी से संबद्घ रखने वाले कांग्रेस नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशपाल तनाईक ने सोमवार को अपने समर्थकों सहित शिमला संसदीय सीट से टिकट के लिए आवदेन किया। उन्होंने अपना आवदेन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सचिव गुलाब सिंह ठाकुर को सौंपा। इस दौरान यशपाल तनाईक ने मीडिया को बातचीत में कहा कि चौपाल क्षेत्र से सम्बंध रखने वाले किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को संसद में जाने का अब तक मौका नहीं मिला है। अगर कांग्रेस आलाकमान उन्हें पार्टी टिकट देता है तो वह इस सीट पर जीत हासिल करेंगे। चौपाल क्षेत्र शिमला, सोलन व सिरमौर के साथ लगता है और इन क्षेत्र का आपसी मजबूत मेलजोल भी है। यशपाल तनाईक ने कहा कि इस बार शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी टिकट चौपाल क्षेत्र से उन्हें मौका मिलना चाहिए और चौपाल क्षेत्र के लोगों की भावना भी यही है। यशपाल तनाईक लंबे समय से कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे है।
यशपाल तनाईक 30 सालों से कांग्रेस में, कई पदों पर दे चुके हैं सेवाएं
30 सालों से कांग्रेस पार्टी के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
1994 से 1997 तक कॉलेज में एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। पंजाब विश्वविद्यालय में 1997 से 2000 तक में हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट एसोसिएशन के महासचिव रहे है। 2004 से 2006 तक उन्हें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया। जबकि 2007 से 2010 तक जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के सचिव रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के चौपाल ब्लॉक के वह अध्यक्ष रहे।उनका यह कार्यकाल 2008 से 2010 तक रहा। जबकि 2010 से 2013 तक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला शिमला के अध्यक्ष रहे। 2013 से 2016 तक जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के महासचिव पद पर भी इन्होंने कार्य किया है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के वह वाइस चेयरमैन के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 2020 से 21 तक वह सचिव बने। 2022 से अभी तक है महासचिव के पद पर कार्यरत है।


| All Rights Reserved | Website By :