Saturday, February 28, 2026

कांग्रेस कार्यकाल की पेयजल योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा: रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला।  जुब्बल नावर कोटखाई के ग्रामीण इलाकों में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की स्वीकृत पेयजल  योजनाओं को चरणबद्घ तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत कठासु में आयोजित जन आभार व विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में ब्रिक्स के माध्यम से जुब्बल नावर कोटखाई  की 27 पंचायतों के 194 गांवो को जोडऩे वाली 39 करोड़ रूपए से स्वीकृत अति महत्वाकांक्षी पब्बर उठाऊ  पेयजल योजना के कार्य को जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। इसी प्रकार पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल (2012-17) में 63 करोड़ रुपए से स्वीकृत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को भी शीघ्र धरातल में उतारने का हरसंभव  प्रयास किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 100 करोड़ की लागत से चले हुए कार्यो में भी तेजी लाई जाएगी। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी हैं और इसी सोच के चलते जुब्बल-नावर-कोटखाई में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी,बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं। उन्होंने  कठासु की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबित पड़े कार्यो को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने  ने कठासु की जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरन ग्राम पंचायत कठासु की प्रधान गीता नाजटा, उप प्रधान संजीव राजटा, ग्राम पंचायत बरथाटा के प्रधान गोपाल ठाकुर व बीडीसी सदस्य समीला जिखटा भी मौजूद रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles