हिमाचल आजकल
शिमला। केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंकों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने के उद्देश्घ्य से भारत सरकार ने एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, शिमला की ऑनलाईन माध्यम से 6 माही बैठक का आयोजन एसजेवीएन लिमिटेड, कारपोरेट मुख्यालय, शक्ति सदन, शनान, शिमला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक) गीता कपूर ने की । इस अवसर पर निगम के विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), एस पटनायक सहित सहित सदस्य-सचिव, नराकास-2, शिमला मृदुला श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) भी उपस्थित थीं ।
बैठक में उपस्थित विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), एस पटनायक ने कहा कि सदस्य कार्यालयों में अधिकतम पत्राचार हिंदी में किया जा रहा है, राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में सदस्य कार्यालयों द्वारा सराहनीय प्रयास किए गए हैं । बैठक में उपस्थित सदस्य कार्यालयों के अध्घ्यक्षों और अधिकारियों का परिचय करवाते हुए मृदुला श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने नराकास सदस्य कार्यालयों द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और पिछली बैठक की अनुवर्ती कार्यवाई कार्यक्रमों की संक्षिप्घ्त जानकारी दी समिति की बैठक में शिमला स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों तथा बैंकों से 40 वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक) गीता कपूर ने कहा कि सभी सदस्य कार्यालय अपने-अपने कार्यालय में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी गति को बनाए रखते हुए अधिकतम कामकाज हिंदी में करने का प्रयास करें। उन्होंने इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्घ्यम से इस बैठक के आयोजन के लिए अध्यक्ष कार्यालय एसजेवीएन लिमिटेड को बधाई दी।


| All Rights Reserved | Website By :