Sunday, April 12, 2026

नव वर्ष के स्वागत के लिए पहाड़ों पर उमड़े सैलानी

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल  के पर्यटन स्थल नव वर्ष के स्वागत के लिए तैैयार है। पर्यटन स्थलों के होटलों में नव वर्ष के जश्न के लिए खास इंतजाम किए गए है। मैदानी इलाकों से सैलानी नव वर्ष को मनाने के लिए  पहाड़ों पर पहुंचने लगे है।  नव वर्ष  के स्वागत  के लिए पर्यटकों ने पहले ही होटलों में एडवांस बुकिंग कर दी थी। इस दौरान प्रदेश के बड़ेे निजी होटल की ऑक्यूपेंसी भी फूल रहेगी।

नव वर्ष के जश्म मनाने के लिए भारी संख्या में  सैलानियों का सूबे के पर्यटन स्थलों पर पहुंचना शुरू हो गया है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, चायल, बढ़ोग व खजियार के होटलों में पर्यटकों के लिए कई तरह के कार्यक्रमआयोजित किए जा रहे है। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में डीजे डांस के अलावा बेस्ट कप्पल चुने जाएंगे। इसके अलावा शिमला व मनाली के होटलों में डायन एन डांस का आयोजन भी किया जा रहा है। न्यू ईयर के जश्न के लिए सैलानियों ने पहले ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों के होटलों में एडवांस बुकिंग कर दी थी। हालंाकि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने होटल प्रबंधन को कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए गए है। इसके अलावा इस दौरान सैलानियों से ज्यादा पैसे वसूलने पर भी कारवाई की जाएगी। इसके लिए प्रदेश पर्यटन विभाग के टीम होटलों का निरीक्षण करेगी।  उधर, नव वर्ष का जश्न मनान के लिए  शिमला व मनाली शुक्रवार को पर्यटकों के हजारों वाहन पहुंचने की संभावना है।

प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अश्नी सोनी का कहना है कि अधिकतर होटलों में पहले  ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है।  नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भारी संख्या में शिमला व मनाली के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों पर्यटकों के पहुंचने की संभावना  है। उनका कहना है कि पर्यटन विकास निगम के होटलों में सैलानियों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। पर्यटकों के लिए कई तरह के पैकेज तैयार किए गए है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास निगम के सभी होटल अगले दो दिनों तक सैलानियों से पैक रहेंगे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया  जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles