हिमाचल आजकल
शिमला। नव वर्ष के स्वागत के बाद अब पर्यटक हिमाचल से वापस लौटने लगे है। सूबे के अधिकतर पर्यटन स्थल अब सुने नजर आने लगे है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अब अपने होटलों में रियायतें देने का निर्णय लिया है। पर्यटन विकास निगम के सभी होटलों में 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। नव वर्ष के जश्न मनाने के लिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों भारी संख्या में सैलानी उमड़ पड़े थे। अब पर्यटक वापस लौटने लगे हैं। लिहाजा प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने 3 जनवरी से 15 मार्च तक सभी होटलों में रियायत देने की फैसला किया है। क्रिसमस से लेकर नव वर्ष तक पर्यटन निगम ने सभी होटलों में रियायतें देना बंद कर दिया था। पिछले एक हफ्ते से पर्यटन स्थलों के होटलों पर्यटकों से पैके थे। नव वर्ष के लिए होटलों में खास इंतजाम किए गए थे। क्रिसमस व नव वर्ष पर बर्फबारी न होने के कारण सैलानियों को इस बार भी निराशा हाथ लगी है। अब होटलों में एडवांस बुकिंग भी नहीं हो रही है। ऐेसे में पर्यटन विकास निगम ने होटलों में 20 फीसदी की छूट दे रहा है।
प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अश्नी सोनी का कहना है कि नव वर्ष के के स्वागत के लिए भारी संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंचे थे। इस दौरान पर्यटन निगम के होटल सैलानियों से पैक रहे। अब पर्यटकों की संख्या में कमी आने लगी है। उनका कहना है कि 15 मार्च तक होटलों में छूट दी जा रही है। इसके अलावा पर्यटकों के लिए कुछ नए पैकेज भी तैयार किए जा रहे है। उनका कहना है कि अगले कुछ दिनों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। बर्फबारी होने से पर्यटक फिर से हिमाचल आने लगेंगे।


| All Rights Reserved | Website By :