Sunday, January 11, 2026

गंगूराम मुसाफिर की वापसी से कांग्रेस को मिली संजीवनी

पच्छाद से पिछले विधानसभा चुनाव में लड़े थे निर्दलीय
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार बतौर निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने घर वापसी की है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में गंगूराम मुसाफिर समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सहित पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी व अन्य नेता मौजूद रहे। गंगूराम मुसाफिर 1982 में पहली बार बतौर निर्दलीय विधायक बने थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गंगूराम मुसाफिर की घर वापसी से कांग्रेस को संजीवनी मिली है।
इसके बाद गंगूराम ने कांग्रेस की टिकट पर लगातार छह बार पच्छाद सीट से जीत दर्ज की। इस दौरान वह विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मंत्री तक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पिछले चार दशक से कांग्रेस के साथ रहे गंगूराम मुसाफिर 2022 में टिकट ना मिलने पर कांग्रेस पार्टी से अलग हुए थे और बतौर आजाद चुनावी मैदान में उतरे थे।
इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि गंगूराम मुसाफिर के कांग्रेस में वापस आने से लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। मुसाफिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उनका कहना है कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ भारी बहुमत से शिमला लोकसभा सीट को जीतेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles