Saturday, April 11, 2026

हिमाचल में भाजपा ने चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास : सुक्खू

कांग्रेस ने शिमला व मंडी सीट से अनुभवी व ऊर्जावान नेताओं  को मैदान में उतारा
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचारी नेताओं  को बेनकाब कर सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने एक षड्यंत्र रच कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया है उससे इसका असली चेहरा देश व प्रदेश के सामने आ चुका है। पार्टी से दगा करने वाला कोई भी नेता अब कभी चुनाव जीत नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा व 6 विधानसभा उप चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने को कहा।
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी व शिमला संसदीय क्षेत्र में इस बार पार्टी ने दो नए अनुभवी व ऊर्जावान नेताओं  को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी दो संसदीय क्षेत्रों के लिए भी पार्टी अपने चेहरों का एलान कर देगी।
सुक्खू ने कहा कि उन्होंने हमेशा चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धनबल से नहीं लूटने देंगे। कांग्रेस के पास जनबल है। भाजपा ने प्रदेश में धनबल से सरकार को अस्थिर करने का जो असफल प्रयास किया अब उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
शिमला संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत स्थति : रोहित ठाकुर
शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से तीन मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार,ठाकुर रामलाल व वीरभद्र सिंह रहें हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार भले ही हम पिछड़ गए थे पर इस बार एेसा नही होगा। कांग्रेस इस सीट को भारी बहुमत से जीतेगी। कांग्रेस के पास जनमत है और धनबल की हार होगी।
चारों लोकसभा सीटें पर जीत का परचम लहारएगी कांग्रेस : प्रतिभा सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है और इसी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरना है। उन्होंने सभी नेताआें व पदाधिकारियो से भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देने का आह्वान करते हुए दावा किया कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटो के साथ साथ छह विधानसभा उप चुनावों में जीत हासिल करेंगी।

पार्टी आलाकमान ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी : विनोद सुल्तानपुरी
शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने पार्टी आलाकमान,प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य सभी नेताओं का उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायक के तौर पर 13 माह का कार्यकाल ही मिला पर मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में 95 करोड रूपए से अधिक के विकास कार्य पूरे किए है। उन्होंने मेरा परिवार शिमला संसदीय क्षेत्र का ऋणी है क्योंकि एक लंबे समय तक उनके पिता कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
इससे पूर्व हर्षवर्धन चौहान, डा. कर्नल धनीराम शांडिल,कुलदीप सिंह राठौर,विक्रमादित्य सिंह,विनय कुमार,संजय अवस्थी,निगम भंडारी,जैनब चंदेल,अतुल शर्मा के के अलावा जिला व ब्लॉक अध्यक्षों ने भी बैठक को संबोधित किया ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles