Saturday, April 11, 2026

भाजपा अपने किसी भी मनसूबे में कामयाब नहीं होगी : संजय अवस्थी

चुनाव परिणाम आने केबाद कांग्रेस सरकार और मजबूत होगी
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा है कि भाजपा अपने किसी भी मनसूबे में कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास अभी भी पूर्ण बहुमत है और 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस की सरकार और भी मजबूत होगी। भाजपा सत्ता में आने के सपने छोड़ दे।
संजय अवस्थी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें प्रदेश के लोगों की भावना को अपमान करने का कोई अधिकार नही है। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में बिठाया है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर व मजबूत है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश के लोग चारों खाने चित करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा को उसके षड्यंत्र का बदला प्रदेश के लोग इन चुनावों में देंगे। उन्होंने कहा कि 4 जून को चुनाव परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।
अवस्थी ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें के साथ एक बैठक में कहा कि उन्हें भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का कड़ाई से जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा के धनबल पर कड़ी नजर रखते हुए इसकी पुख्ता जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम को समय पर उपलब्ध करवानी होगी जिससे समय पर इस अनैतिक कार्य पर रोक लग सकें व लोकतंत्र की रक्षा हो सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने धनबल से प्रदेश में चुनाव प्रभावित करने की पूरी कोशिश करेगी और कांग्रेस के सभी लोगों को इस पर अपनी कड़ी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार धनबल पर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की असफल कोशिश की है,ठीक उसी प्रकार यह मतदान के समय  मतदाताओं  से भी ऐसा ही प्रयास कर सकती है। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश के लोग भाजपा के धनबल को पहले ही ठुकरा चुके हैं और वह भाजपा के किसी भी झांसे में आने वाले नहीं, पर बाबजूद इसके भाजपा के किसी भी षड्यंत्र पर नजर रखने की बहुत जरूरत है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles