Friday, November 6, 2026

शिक्षा मंत्री ने उबादेश क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का किया लोकार्पण

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई के उबादेश क्षेत्र के प्रवास पर रहे जहाँ उन्होंने उबादेश क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का लोकार्पण किया। सर्वप्रथम उन्होंने ग्राम पंचायत नगान में 1 करोड़ 75 लाख से निर्मित लगभग साढ़े चार किलोमीटर लम्बी मुंडाढाँक- मणोंन नाला – ओजड़ – कराल (लम्बीधार-कराल) सड़क का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने इसी पंचायत में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की आधारशिला भी रखी। इस भवन के निर्माण पर 75 लाख रूपए खर्च किये जाएगे। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत कलबोग के अंतर्गत1 करोड़ 40 लाख से निर्मित बहुप्रतिक्षित मेलठ – क्यूनल – कलबोग सड़क का उद्धघाटन किया। गौरतलब है कि यह सड़क उबादेश क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क है जिसका कार्य 1960 के दशक में शुरू हुआ था किन्तु भूमि सम्बन्धी कारणों के चलते इस सड़क का कार्य लंबित पड़ा था। रोहित ठाकुर ने सड़क निर्माण के महत्त्व पर बल देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है और यहाँ के दूर दराज़ के क्षेत्रों में सड़के ही विकास का प्रमुख माध्यम है। इसी के मद्देनज़र वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई में 206 नई सड़कों की पासिंग की गई है और 850 करोड़ रुपए से अधिक सड़क और भवन निर्माण परियोजनाओं पर खर्च किये जा रहे है। कलबोग स्कूल का किया निरिक्षण शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलबोग का निरिक्षण किया। साथ ही इस विद्यालय में 4 करोड़ 33 लाख रूपये से निर्माणाधीन शैक्षणिक ब्लॉक् के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस कार्य को 31 मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस भवन के निर्माण से विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शुक्रवार को कोटखाई के उबादेश क्षेत्र के प्रवास पर रहे जहाँ उन्होंने उबादेश क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का लोकार्पण किया।


उन्होंने ग्राम पंचायत नगान में 1 करोड़ 75 लाख से निर्मित लगभग साढ़े चार किलोमीटर लम्बी मुंडाढाँक- मणोंन नाला – ओजड़ – कराल (लम्बीधार-कराल) सड़क का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने इसी पंचायत में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की आधारशिला भी रखी। इस भवन के निर्माण पर 75 लाख रूपए खर्च किये जाएगे।
इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत कलबोग के अंतर्गत1 करोड़ 40 लाख से निर्मित बहुप्रतिक्षित मेलठ – क्यूनल – कलबोग सड़क का उद्धघाटन किया। गौरतलब है कि यह सड़क उबादेश क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क है जिसका कार्य 1960 के दशक में शुरू हुआ था किन्तु भूमि सम्बन्धी कारणों के चलते इस सड़क का कार्य लंबित पड़ा था।
रोहित ठाकुर ने सड़क निर्माण के महत्त्व पर बल देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है और यहाँ के दूर दराज़ के क्षेत्रों में सड़के ही विकास का प्रमुख माध्यम है। इसी के मद्देनज़र वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई में 206 नई सड़कों की पासिंग की गई है और 850 करोड़ रुपए से अधिक सड़क और भवन निर्माण परियोजनाओं पर खर्च किये जा रहे है।

कलबोग स्कूल का किया निरिक्षण
शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलबोग का निरिक्षण किया। साथ ही इस विद्यालय में 4 करोड़ 33 लाख रूपये से निर्माणाधीन शैक्षणिक ब्लॉक् के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस कार्य को 31 मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस भवन के निर्माण से विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles