Tuesday, November 3, 2026

7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष व रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल के निधन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया शोक

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नन्द लाल के आकस्मिक निधन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में रोहित ठाकुर ने कहा कि नंद लाल के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। वे विधानसभा में उनके सहयोगी रहे और रामपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक चुने गए। नंद लाल ने उनके साथ संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य किया था। उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा दुःख पहुँचा है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नंद लाल ने कांग्रेस पार्टी के प्रति सदैव अटूट निष्ठा रखी और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

रोहित ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles