Monday, November 2, 2026

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने संस्थान के अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए तथा विकास कार्यों मेें उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने संस्थान के विभिन्न विभागों का भी दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने उपचाराधीन मरीजों का कुशल-क्षेम जाना तथा नर्सिंग स्टाफ से बातचीत की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles