Thursday, November 5, 2026

मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी


हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा ज़िला में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से एंटी-चिट्टा वॉकाथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉकाथॉन में विद्यार्थियों ने भारी संख्या में भाग लेकर नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई स्थान नहीं है तथा इस कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की परिसम्पतियां सरकार द्वारा जब्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार का उत्तरदायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एंटी-चिट्टा रैली और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं और आम जनता को चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वह दूरभाष नम्बर 112 डायल कर नशा तस्करोें के बारे में पुलिस को जानकारी दें। जानकारी देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles