हिमाचल आजकल
शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को प्रस्तावित एक दिवसीय मंडी दौरा स्थगित कर दिया है। वह रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री नंद लाल के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रामपुर पहुंचेंगे।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर रामपुर में दिवंगत नंद लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।


| All Rights Reserved | Website By :