Thursday, November 5, 2026

शिक्षा मंत्री ने 2.50 करोड़ से निर्मित लोहट पुल का किया लोकार्पण


हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उप मण्डल के अंतर्गत बाग डुमेहर पंचायत में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने 2 करोड़ 50 लाख रूपये से निर्मित लोहट पुल का लोकार्पण किया। गौरतलब है कि यह पुल बाग डुमेहर पंचायत में बनने वाला एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतिक्षित पुल है जिसका शिलान्यास भी शिक्षा मंत्री द्वारा 15 फरवरी 2023 को किया गया था।
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 4 वर्षों के कार्यकाल के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र चहूंमुखी विकास के क्षेत्र में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरा है जहाँ पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, नागरिक सुरक्षा और पेयजल जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं में आशातीत और अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

जुब्बल नावर कोटखाई में विकास कार्यों पर खर्च किये जा रहे 850 करोड़
रोहित ठाकुर ने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क और भवन निर्माण पर वर्त्तमान में 850 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं जिसके तहत 30 अलग-अलग भवन जनता को समर्पित किए गये हैं और आने वाले एक वर्ष के दौरान 20 अन्य निर्माणाधीन भवन भी जनता को समर्पित किये जाएंगे। इसके साथ ही 5 पुलों का निर्माण भी हुआ है और 4 अन्य पुल इस समय निर्माणाधीन है और शीघ्र ही उनको भी जनता को समर्पित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त हिमाचल में सबसे अधिक 205 नई सड़कों का निर्माण इसी विधानसभा क्षेत्र में किया गया और सफलतपूर्वक पासिंग की गई जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान होगा। इसके अतिरिक्त भी नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी है।

5.36 करोड़ से निर्माणाधीन बीडीओ कोटखाई के निर्माणाधीन भवन का किया निरिक्षण
इस दौरान रोहित ठाकुर ने विकास खंड अधिकारी कोटखाई के निर्माणाधीन भवन का निरिक्षण भी किया। 5 करोड़ 36 लाख की राशि से बनने वाला यह भवन कोटखाई की जनता के लिए एक बड़ी सौगात होगा। इसके बनने से विकास खंड कोटखाई कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधा होगी और विकास कार्यों को अधिक गति मिलेगी। पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह कार्य एक मील का पत्थर साबित होगा। यह एक पांच मंज़िला भवन होगा जिसमें खंड विकास अधिकारी के कार्यालय एवं आवास के अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए नई तकनीक से युक्त कमरों का निर्माण किया जा रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles