6 में से 4 उप चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस सरकार मजबूत स्थिति में
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में 6 उप चुनाव के बाद अब तीन और उप चुनाव होने जा रहे है। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर की विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद एक बार फिर हिमाचल का सियासी पारा चढऩे लगा है। तीन उप चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इन तीनों उप चुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मोर्चो संभालने जा रहे है।
प्रदेश में तीन उप चुनाव के लिए 10 जुलाई को वोट पडऩे है। उप चुनाव के लिए अब करीब एक महीने का समय बचा है। लिहाजा कांग्रेस व भाजपा ने एक बार फिर से उप चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। इससे पहले 6 उप चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया था। कांग्रेस की झोली में 6 में से 4 सीट आई। वहीं दो सीटें पर भाजपा ने कब्जा जमाया। अब तीन और उप चुनाव कांग्रेस व भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। चुनाव का शेडूयल जारी होने के बाद कांग्रेस व भाजपा में उम्मीदवार के लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। कांग्रेस 6 उप चुनाव के बाद मजबूत स्थिति में आ गई है। कांग्रेस के पास विधानसभा में 38 विधायक है। जबकि भाजपा के पास 27 विधायकों की संख्या है। फिलहाल कांग्रेस के सामने सरकार को लेकर कोई संकट नहीं है।

अब तीन उप चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतारने तैयारी में है। कांग्रेस इन तीनों उप चुनाव को हल्के से नहीं लेना चाहती है। अगर कांग्रेस इन तीन सीटों में से दो सीटें जीतती है तो कांग्रेस विधायकों की संख्या एक बार फिर 40 हो जाएगी। वहीं भाजपा अपने विधायकों की संख्या को बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगाएगी। बहरहाल कांग्रेस व भाजपा देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ उप चुनाव में मजबूत उम्मीदवार तलाश रही है। उम्मीदवारों को लेकर इस हफ्ते स्थिति साफ हो जाएगी।


| All Rights Reserved | Website By :