Sunday, January 11, 2026

मेरे लिए सभी नेता एक बराबर, नए अध्यक्ष को देंगे पूरा समर्थन : सुक्खू


मुख्यमंत्री ने रजनी पाटिल से की नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस कड़ी में  शिमला  आई कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक ली। फीडबैक लेने के बाद रजनी पाटिल शनिवार को वापस दिल्ली लौट गई है। अब दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी पार्टी आलाकमान से अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा करेगी। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने शनिवार को कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं  के बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर लंबी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने शिमला में मीडिया से कहा कि पार्टी आलाकमान जिसे भी पार्टी अध्यक्ष बनाता है, उसे पूरा समर्थन दिया जाएगा। पार्टी आलाकमान पहले से ही अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विचार कर  रहा है। उनका कहना था कि अब पार्टी में  कोई  गुटबाजी ने है। मेरे लिए  सभी नेता एक बराबर  है। पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर अंतिम फैसला पार्टीआलाकमान को ही लेना है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि  केंद्र सरकार हिमाचल के लिए स्पेशल आपदा राहत पैकेज जारी करें।  ग्लोबल वार्मिंग का असर हिमाचल के साथ साथ अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में  नियम- 67 के तहत आपदा पर चार दिनों तक चर्चा की गई। जब सरकार की ओर से जवाब दिया जा रहा था तो विपक्ष ने सदन का वॉकआउट कर दिया।
 भाजपा कहती कुछ और है और करती कुछ और। उन्होंने कहा कि सरकार आपदाप्रभावित लोगों को घर बनाने के लिए 7 लाख  रुपए की राशि दे रही है। इसके अलावा अन्य नुकसान के लिए अलग अलग राशि का प्रावधान किया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles