Sunday, January 11, 2026

एसजेवीएन को ग्रेट प्लेस टू वर्क, इंडिया ने ऊर्जा, तेल व गैस के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल के रूप में मान्यीकृत किया गया

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुशील शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन को ग्रेट प्लेस टू वर्क, इंडिया द्वारा ऊर्जा, तेल एवं गैस के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल के रूप में मान्यीकृत किया गया है। यह पुरस्कार कंपनी की मौजूदा उच्च-निष्ठा एवं श्रेष्ठ-प्रदर्शन की संस्कृति को मान्यीकृत करने के लिए प्रदान किया गया है।

उनहोंने ने कहा कि ष्यह एेसे वातावरण को तैयार करने की हमारी प्रतिबद्घता को प्रदर्शित करता है, जहां हर कोई उन्रति कर सकें। आइए, हम इस सफलता को निरंतर आगे बढ़ाते रहें और इससे भी बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रयासरत रहें। इससे पहले, एसजेवीएन को दिनांक 12 जनवरी को ग्रेट प्लेस टू वर्क, इंडिया द्वारा ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित किया गया है। यह प्रमाणन व्यापक कर्मचारी फीडबैक और कार्य- संस्कृति, नीतियों और प्रथाओं  के आकंलन के आधार पर प्रदान किया गया है। एसजेवीएन ने अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्ष्ट प्रदर्शन करते हुए एक ऐसा  कार्यस्थल बनाया है, जहां कर्मचारी स्वयं को मूल्यवान, प्रवृत्त व प्रेरित महसूस करते हैं। तब से एसजेवीएन ने निरंतर सहायक व गतिशील कार्यशैली को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और कारपोरेट उत्घ्तरदायित्व व कर्मचारी जुड़ाव के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्घता को प्रदर्शित किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles