हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में ताजा बर्फबारी बारिश बागवान व किसनों के लिए वरदान साबित होगी। शनिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ और निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। बर्फबारी सेब की आने फसल के लिए लाभदायक माना जा रहा है। लंबे समय बाद प्रदेश के बर्फबारी व बारिश हुई है।
सूबे के बागवान लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को शिमला के अलावा किन्नौर, कुल्लू मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जबकि कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बारिश हुई है। लिहाजा किसानों को अपनी फसल की बिजाई करना अब आसान हो जाएगा। इसी तरह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से बागवानों ने राहत का सांस ली है। ताजा बर्फबारी से सेब के पौधों में समय पर चिलिंग आवर पूरे होने में मदद मिलेंगी। सेब के पौधों में को 1400 से 1700 चिलिंग आवर जरूरी माने जाते है। इसके अलावा सेब के पौधों को अब पर्याप्त नमी मिलने लगी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बफबारी और बारिश होने की आशंका जताई है।
उधर, बागवानी विशेषज्ञ डा. एसपी भारद्वाज का कहना है कि बारिश और बर्फबारी समय पर हुई है। सेब के पौधों में लगने वाली कई तरह की बीमारियों से भी निजात मिलेगी। उनका कहना है कि जनवरी में गिरने वाली बर्फ सेब के फसल के काफी लाभदायक है। सेब के पौधों में कैंकर और अन्य बीमारियों से निजात मिल जाती है। उनका कहना है कि बागवान मार्च महीने में सेब के पौधों में खाद डालने का कार्य करें। खाद और दवाइयों का छिडक़ाव बागवानी विशेषज्ञों की सलाह पर की किया जाए।


| All Rights Reserved | Website By :