हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 16 और 19 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री 16 जुलाई को सबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवरी खनेटी में आयोजित खंड स्तरीय अंडर 14 लड़कियों और लडक़ों के खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। वह दोपहर 2 बजे डाकून में रहली मेला में मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। शिक्षा मंत्री 19 जुलाई को सुबह 10 बजे राम नगर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। वह दोपहर 2 बजे रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बाघल द्वारा आयोजित प्रथम नरेंद्र पुंटा मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे।
शिक्षा मंत्री 16 और 19 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :