Monday, January 12, 2026

फल मंडी में पहुंचा स्पर सेब , हॉफ बाक्स 1550 में बिका

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश की फल मंडियों में अर्ली वैरायटी के सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में स्पर सेब पहुंचना शुरू हो गया है। इससे पहले मंडियों में टाइडमैन सेब पहुंच रहा था। सेब सीन के शुरूआत में बागवानों को सेब की अच्छे दाम मिलने लगे है।
भट्ठाकुफर फल मंडी में चुराग क्षेत्र से स्पर सेब के 33 हॉफ बॉक्स पहुंची। बागवान को स्पर सेब के एक हॉफ बॉक्स के दाम 1550 रुपए मिले। प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों अब स्पर सेब का तुड़ान शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों तक फल मंडियों में स्पर सेब के अलावा अन्य विदेशी वैरायटी के सेब धमक रहेगी। जबकि 15 अगस्त के बाद मंडियों में राूयली सेब पहुंचना शुरू हो जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles