नव निर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
हिमाचल आजकल
शिमला। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायिका की भूमिका अहम है। अब समय के साथ काफी परिवर्तन हो गया है। आज जनता भी जागरूक हो गई है और वह पल पल अपने जन प्रतिनिधि की खबर रखती है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अहम है जहां विधायक लोकतांत्रिक प्रणाली का ज्ञान हासिल करेंगे वहीं विधानसभा की कार्यप्रणाली, क्रिया कलापों, समिति प्रणाली, ई-विधान प्रणाली की जानकारी हासिल करेंगे। यह बात उन्होंने प्रदेश विधानसभा में आयोजित 14वीं विधान सभा के लिए पहली बार निर्वाचित सदस्यों के उदबोधन व प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही।
कुलदीप पठानिया ने कहा कि विधायिका सरकार की वह शाखा है जो देश के कानून बनाने के लिए जिम्मेदार है। यह राज्य की इच्छा को तैयार करने और उसे कानूनी अधिकार और शक्ति प्रदान करने की प्रभारी एजेन्सी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देहरा की विधायक व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, धर्मवीर सिंह ठाकुर, मलेंद्र राजन, अनुराधा राणा, भुवनेश्वर गौड़, लोकेन्द्र कुमार, पूरन चन्द ठाकुर, चन्द्रशेखर, दलीप ठाकुर, सुरेश कुमार, कैप्टन रणजीत राणा, हरदीप सिंह बावा, विनोद सुल्तानपुरी और विवेक शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर मौजूद राजस्व मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार जगत सिंह नेगी ने भी अपने विचार सांझा किए। उन्होंने विधायिका की सदन में भूमिका व विशेषाधिकार पर सदन में मौजूद सदस्यों को अहम जानकारी दी।सत्र समापन के अवसर पर उद्योग व संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी अपने विचार सांझा किए। उन्होंने विधान सभाअध्यक्ष की विधायकों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायिका की भूमिका अहम : कुलदीप पठानिया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :