बागवानी विभाग ने 2.50 लाख सेब के पौधे उपलब्ध करवाए
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में सूखे की स्थिति बनी हुई है। फिर भी सेब के पौधों की बिक्री खूब हो रही है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब के पौधों की डिमांड बढ़ रही है। प्रदेश बागवानी विभाग ने अब तक अपने विभिन्न ब्लॉकों में करीब 2.50 लाख सेब के पौधे भेज दिए है। इसके अलावा करीब 80 हजार सेब के पौधें जम्म कश्मीर को भेजे है।
प्रदेश के पिछले कई सालों से बागवान व किसान सूखे के मार झेल रहे है। वाबजूद इसके सेब के नए पौधों की डिमांड में कमी नहीं आई ह। प्रदेश में हर साल सेब के लाखों पौधों की रोपाई की जा रही है। शिमला, कुल्लू , किन्नौर और मंडी जिला में सेब के पौधों की अधिक मांग है। इन जिलों में हर साल सेब के उत्पादन का दायरा बढ़ रहा है। प्रदेश बागवानी विभाग ने अपने विभिन्न ब्लॉकों में सेब की अलग अलग वैरायटी के पौधे पहुंचा दिए है। इसके अलावा बागवान विभाग द्वारा पंजीकृत नर्सरी तैयार करने वाले बागवानों से सेब के पौधों की खरीद कर रहे है। इसके अलावा भारी संख्या में विदेशी वैरायटी के सेब की हिमाचल पहुंच रहे हे। लेकिन सूखे के स्थिति के चलते कई क्षेत्रों में विदेशी वैरायटी के सेब सूखने की कगार पहुंच गए है। इस बार ज्यादा बर्फबारी न होने से यह स्थिति बनी है।
उधर जम्मू कश्मीर से भी हिमाचल में तैयार किए गए सेब की पौधों की काफी डिमांड आई है। प्रदेश बागवानी विभाग ने अब तक जम्मू कश्मीर के 8 जिलों के लिए करीब 80 हजार सेब के पौधे भेज दिए है। बहरहाल मौसम मे बड़े पैमाने पर परिवर्तन आने से बागवानों को चिंता में डाल दिया है।
हिमाचल में मौसम की बेरूखी, पर खूब बिक रहे सेब के पौधे
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :