Monday, January 12, 2026

शिक्षा मंत्री ने किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि किशन कपूर समाजसेवी, ईमानदार, सरल स्वभाव व्यक्तित्व के साथ साथ जिला कांगड़ा के कद्दावर नेता के रूप में भी जाने जाते थे। किशन कपूर पांच मर्तबा धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए व कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद भी रहें। उन्होंने कहा कि किशन कपूर भाजपा सरकार में परिवहन, जनजातीय विकास, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, कानून मंत्री, उद्योग, शहरी विकास, आवास और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री, उद्योग, श्रम और रोजगार और सैनिक कल्याण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता जैसे अहम विभागों के मंत्री भी रहे। उनका प्रदेश की राजनीति व विकास में अहम योगदान रहा हैं। शिक्षा मंत्री ने किशन कपूर के निधन पर गहरी सवेंदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकग्रस्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles