Friday, February 27, 2026

शिक्षा मंत्री की लोकप्रियता और विकास को देख भाजपा के स्थानीय नेता चेतन बरागटा बौखलाहट में : मुन्नी लाल नरसेठ

हिमाचल आजकल

शिमला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल-नावर-कोटखाई की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह टिक्कर में आयोजित की गई जिमसें कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विभाग के अध्यक्ष मुन्नी लाल नरसेठ व पदाधिकारियों ने जारी संयुक्त ब्यान में कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की लोकप्रियता और उनके प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे क्रांतिकारी परिवर्तनों और जुब्बल-नावर-कोटखाई में हो रहे विकास कार्यो से स्थानीय भाजपा नेता चेतन बरागटा पूरी तरह से बौखला गए हैं इसलिए आए दिन लोगों को गुमराह करने के लिए आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में वर्दी घोटाला, कर्मचारियों के द्वेषपूर्ण राजनीतिक तबादलों के चलते शिक्षा विभाग की चर्चा होती थी जबकि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में हो रहे क्रांतिकारी बदलाव व उपलब्धियों से विभाग प्रदेश ही नही बल्कि देशभर में सुर्खियों में रहता हैं। अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग सबसे बड़ा विभाग हैं जिसमें प्रदेश के कुल कर्मचारियों के मुकाबलें एक लाख पंद्रह हज़ार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मज़बूत इच्छशक्ति और कड़े निर्णयों के चलते आज शिक्षा विभाग में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं जिससे देश भर में जुब्बल-नावर-कोटखाई का नाम ऊंचा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की असर की रिपोर्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों पर मोहर लगाई हैं। उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करना, बैचवाइज भर्ती के माध्यम से हजारों जेबीटी, टीजीटी की भर्ती करना, लोक सेवा आयोग के माध्यम से उच्च शिक्षा में हजारों स्कूल व कॉलेज प्रवक्ताओं की भर्ती, 6000 से अधिक पद सृजित कर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करना, 100 से अधिक रिक्त पड़े कॉलेज प्रिन्सिपलों के नियमित पद भरना, शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिग योजना शुरू करना, IIM जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षकों को मैनेजमेंट की ट्रेनिग देना, काफ़ी वर्षो से रिक्त पड़े शिक्षा उप निदेशकों के पद भरना आदि कदमों से शिक्षा क्षेत्र को मजबूती मिली हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में मेधावी छात्रों को सिंगापुर और कम्बोडिया जैसे विकासशील देशों में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा अभिभावक बनकर शैक्षणिक दौरे पर ले जाना ऐतिहासिक क़दम रहा जिसकी केंद्रीय शिक्षा मंत्री सहित विभिन्न राज्यों ने भी सराहना की । उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में हर क्षेत्र में युद्धस्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में गत ढाई वर्षो में 125 सड़कें पास हो गई हैं और अधिकतर मुख्य सड़कें पक्की हो गई हैं जो इस बात का प्रमाण हैं कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी हैं उसके लिए पूरी बचनबद्धता के साथ एक-2 पल का सदुपयोग कर रहे हैं।बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मुन्नी लाल नरसेठ, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्तागण, हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कोटखाई संगीत कला मंच के सदस्य राजू राजटा, राजिन्दर राजटा, सतीश बरेटू,नरेन्दर राजटा, पंचायती राज संस्था के चुने हुए प्रतिनिधिगण, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles