Friday, February 27, 2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की लोकप्रियता और विकास कार्य से भाजपा के छूटभैये नेता में बौखलाहट : मोतीलाल डेरटा

हिमाचल आजकल

शिमला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने पूर्व भाजपा आईटी सेल के संयोजक चेतन बरागटा को आड़े हाथों लेते हुए कहा हैं कि जब से रोहित ठाकुर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री बने हैं तब से चेतन बरागटा पूरी तरह से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से गत ढाई वर्षो में जुब्बल-नावर-कोटखाई में हुए विकास को देख चेतन बरागटा को कोई मुद्दा नही मिल रहा इसलिए क्षेत्र को बदनाम करने के लिए नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। डेरटा ने कहा कि दुःखद गुड़िया प्रकरण की आड़ में कोटखाई को पूरे प्रदेश में बदनाम किया गया उस षड्यंत्र के मुख्य सूत्रधार भाजपा के छुटभैयें नेता रहे और अब उसी तर्ज़ पर जुब्बल क्षेत्र को भी बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि ठाकुर राम लाल स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुब्बल का अपना एक इतिहास रहा हैं जिससे क्षेत्रवासी ख़ुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। डेरटा ने कहा कि ठाकुर राम लाल स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुब्बल से हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर ठाकुर राम लाल, सुप्रीम कोर्ट व हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा, प्रदेश प्रशासनिक व पुलिस सेवा के उच्चाधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षाविद जैसी कई हस्तियां ने शिक्षा ग्रहण की हैं जिससे इस विद्यालय के साथ-2 जुब्बल क्षेत्र को पूरे प्रदेश भर में जाना जाता हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि चेतन बरागटा इस विद्यालय के इतिहास को पढ़ लेते लेक़िन इसके विपरीत हीनभावना से ग्रसित चेतन बरागटा ने विद्यालय का नाम ख़राब करने का षड्यंत्र रच प्रतिभाओं के गौरवमयी इतिहास पर कीचड़ उछालने का काम किया हैं। डेरटा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ठाकुर राम लाल स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल को गोद लेने के बाद विघालय के ढाँचे को मज़बूती प्रदान करने के लिए मल्टीपर्पज हॉल, इंडोर स्टेडियम, साइंस ब्लॉक , ऑडिटोरियम, दो लैब, छात्रों के लिए होस्टल की सौग़ात दी। इसके साथ ही छात्राओं के लिए प्रदेश का पहला छात्रा स्पोर्ट्स होस्टल शुरू किया जिसमें प्रदेश की उत्कृष्ट खिलाड़ी छात्राएं बैडमिंटन व कब्बड्डी का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जुब्बल-नावर-कोटखाई में शिक्षण संस्थानों, आई०टी०आई० और अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, प्रगतिनगर के शैक्षणिक भवन निर्माण को अधर में लटकाएं रखा जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने न केवल शैक्षणिक संस्थानों के ढांचागत विकास को गति दी बल्कि भाजपा कार्यकाल की योजनाओं को भी अमलीजामा पहनाया। डेरटा ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नन्दपुर, संसोग, जुब्बल (छात्रा), झड़ग-नकराड़ी, कुठाड़ी, पुजारली न० 4, सेरी, ख़ारला, शरौन्था, गुम्मा, देवगढ़, कलबोग़, बघाल, जौणीं व महासू सहित भवनों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए का बजट स्वीकृत किया गया जिसमें अधिकतर का निर्माण हो चुका हैं कुछ पर निर्माण कार्य चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आई०टी०आई० जुब्बल के अतिरिक्त भवन के लिए ₹10.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और इसके साथ ही आई०टी०आई० टिक्कर के निर्माण पर ₹6.50 करोड़ की राशि ख़र्च की गई। मोतीलाल देरटा ने कहा कि भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, प्रगतिनगर पर श्रेय की राजनीति करती हैं जबकि खस्ताहाल के साथ-2 कॉलेज करोड़ों रुपए की देनदारियों के बोझ तले दबा हुआ था। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, प्रगतिनगर के लिए ₹43 करोड़ का बजट स्वीकृत करवाया जिससे कॉलेज में विभिन्न संकाय भवनों का निर्माण कार्य चला हुआ और इसके साथ ही ₹5 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया। डेरटा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, प्रगतिनगर में B. Tech (Civil Engineering) जैसे कई प्रकार के नए डिग्री कोर्स शुरू करवाएं जिससे कॉलेज को प्रदेश के नामी शैक्षणिक संस्थानों की सूची में गिना जाता हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से स्कूलों में बाग़वानी पर आधारित बाग़वानी विषय शुरू किया जा रहा हैं जिसका फ़ायदा सेब बहुल इलाकों के छात्रों को मिलेगा व इसके साथ ही आई० टी० आई जुब्बल व टिक्कर में नए रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू किए गए। मोतीलाल ड़ेरटा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, सरस्वती नगर के लिए इंडोर स्टेडियम, बहुदेशीय भवन व खेल मैदान स्वीकृत किया जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कॉलेज का दर्ज़ा बढ़ाकर उत्कृष्ट महाविद्यालय किया और विभिन्न संकाय के नए डिग्री कोर्स के साथ-2 स्नातकोत्तर की कक्षाएं भी शुरू की । उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने अनुभव और कार्यशैली से जुब्बल-नावर-कोटखाई का नाम प्रदेश के साथ-2 देशभर में ऊँचा किया हैं। हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की असर की रिपोर्ट ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों पर मोहर लगाई हैं। मोतीलाल ड़ेरटा ने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा केंद्र के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी की और अन्य राज्यों को रोहित ठाकुर से प्रेरणा लेने का आह्वान किया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक विधानसभा के अंदर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की प्रशंसा करते हैं। मोतीलाल डेरटा ने कहा कि चेतन बरागटा को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा विधायिका से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की पार्टी लाइन से उठकर सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles