हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत पराली के मुंडाधार (डीम) गांव से संबंध रखने वाले भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बाल चन्द जिल्टा, निखिल जिल्टा व मुकेश ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ ही ग्राम पंचायत पराली के ड़ीम गांव के निवासी चेतन बंटा व ग्राम पंचायत गुम्मा के हुल्ली निवासी सदीक मोहम्मद ने कांग्रेस में घर वापिसी की। उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता सांसद सुरेश कश्यप से काम करवाने के बहाने हमें बैठक में खडापत्थर ले गए वहाँ पर हमारी अनुमति के बिना ही हमें माला पहनाकर फ़ोटो खींचा गया। सदीक मोहम्मद व चेतन बंटा ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी को और अधिक मज़बूत करने के लिए कार्य करेंगे।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बाल चन्द जिल्टा, निखिल जिल्टा, मुकेश, चेतन बंटा व सदीक मोहम्मद को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी को पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत पराली की प्रधान मीनाक्षी माजटा, उप प्रधान विनीत चौहान, कांग्रेस पार्टी के जोन प्रभारी प्रताप चौहान, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश चौहान, विनोद माजटा, कौशल मैहता व विजय डोल्टा मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :