हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत अन्टी की वार्ड सदस्या व भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता सरला जिंटा आज भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सरला जिंटा को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने सरला जिंटा को विश्वास दिलाया कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत अन्टी के उप-प्रधान विरेंदर आज़ाद जी भी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :