हिमाचल आजकल
शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के ग्राम पंचायत बरथाटा के प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कुड्डू के सालाना गांव से संबंध रखने वाले आम आदमी पार्टी के प्रखर राज्य प्रवक्ता भोपिंदर छाजटा, कठासू निवासी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता कृष्ण चंद गांगटा कांग्रेस में शामिल हो गए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भोपिंदर छाजटा व कृष्ण चंद गांगटा को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने भोपिंदर छाजटा व कृष्ण चंद गांगटा को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत कठासु की प्रधान गीता नाजटा, कांग्रेस कठासू जोन के प्रभारी लोकपाल जस्टा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश शर्मा, युवा कांग्रेस जुब्बल के अध्यक्ष विक्रांत सिथटा भी मौजूद रहे।



| All Rights Reserved | Website By :