हिमाचल आजकल
शिमला। विमल नेगी मौत मामले को लेकर उपजे विवाद के बाद हिमाचल सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने एसीएस ओंकार शर्मा से सभी विभाग वापस ले लिए हैं। इसके अलावा डीजीपी और एसपी शिमला छुट्टी पर चले गए है। सरकार ने आईपीएस अशोक तिवारी को डीजीपी का जिम्मा सौंपा है। वही आईपीएस गौरव सिंह को एसपी शिमला का अतिरिक्त जिम्मा गया। जबकि एससीएस केके पंत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें सरकार ने एसीएस होम व राजस्व विभाग का जिम्मा सौंपा है।




| All Rights Reserved | Website By :