हिमाचल आजकल
शिमला। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिमला जिले के चौपाल, कुपवी और नारकंडा खंड की 14 पंचायतों में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र शिमला और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा के वैज्ञानिकों ने कृषि, बागवानी विभाग और आत्मा शिमला के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, एकीकृत पोषक तत्व व कीट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, पुराने बागों के पुनर्जीवन और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन संबंधी जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही विभिन्न रोग-कीट प्रबंधन व मार्सोनीना ब्लॉच समस्याओं पर किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

वैज्ञानिको ने किसानों को बदलते मौसम के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जलवायु अनुकूल व पर्यावरण हितैषी खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व प्रोत्साहन योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और प्रगतिशील बागवानों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम क्षेत्र में सशक्त और आत्मनिर्भर किसान समुदाय के निर्माण की दिशा में एक अहम महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :