Friday, February 27, 2026

रोहड़ू , चिडग़ांव व नारकंडा की पंचायतों में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिमाचल आजकल
शिमल। कृषि विज्ञान केंद्र शिमला, रोहड़ू ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शनिवार को रोहड़ू, चिडग़ांव और नारकंडा ब्लॉकों के विभिन्न पंचायतों में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केवीके की तीन टीमों ने अलग अलग गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया और कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।इस कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण एवं प्रबंधन, उच्च घनत्व सेब बागवानी, संरक्षित खेती, पुराने बागों का  पुनरुद्धार,, जैविक और प्रातिक खेती, औषधीय व सगंध पौधों की खेती विषयों पर विशेष जानकारी दी गई। किसानों ने केवीके द्वारा दी गई तकनीकी सहायता का स्वागत किया और इसे उपयोगी बताया।


कृषि विज्ञान केंद रोहड़ू द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में रोहड़ू ब्लॉक की 25 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगा। कार्यक्रम की अगली कडिय़ों में 1 जून को अढाळ व बरासली , 2 जून को जगोठी व भूठ, 3 जून को समरकोट व मचोती , 4 जून को रूंडा व मेहरा, 5 जून को करालश, थमटारी व समाला, 6 जून को समोली व सीमा, 7 जून को लोयरकोटी व सिडरोटी, 8 जून को धारा व शेखल, 9 जून को बराड़ा व शरोग , 10 जून को कटला व करचारी, 11 जून को शील, ब्राल और 12 जून को मुछारा व सैंजी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोडऩे, आय वर्धन के अवसर प्रदान करने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास साबित हो रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles