Monday, January 12, 2026

आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में शीर्ष पर होगा जुब्बल नावर कोटखाई : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रवास जुब्बल का निरीक्षण किया
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में शीर्ष पर होगा। छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ- साथ खेलों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य मजबूत होने के साथ साथ छात्रों में एक स्वस्थ प्रतियोगिता का विकास भी होता है, जो कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने यह बात आज ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रवास (कन्या) जुब्बल के निरीक्षण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कही।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जहां एक आेर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है, वहीं खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी पूर्ण रूप से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश भर में 9 खेल छात्रावास है जहाँ पूरे प्रदेश भर से खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है। ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास( कन्या) इन सभी में सबसे बड़ा छात्रावास बन कर उभर रहा है। इस खेल छात्रावास की स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी और तब से यहां वॉलीबाल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। लेकिन पिछलेे 2 वर्षों के दौरान यहां कब्बडी और बेडमिंटन दो अतिरिक्त खेलों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा अब यहां पर वालीबाल और कब्बडी की 20-20 सीटों के साथ बेडमिंटन की 15 सीटों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा 1 करोड़ रूपए की लागत से छात्रावास के नए भवन का निर्माण भी किया गया है।


इसके बाद शिक्षा मंत्री ने ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों के साथ बैठक की और विद्यालय में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को भविष्य में संस्थान की प्रगति एवं उन्नति के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
शिक्षा मंत्री ने 29 लाख रूपए की लागत से निर्मित विद्यालय से जुब्बल बस स्टेंड पैदल पथ का लोकार्पण किया और पार्टी कार्यालय में पार्टी  कार्यकर्त्ताओं से संवाद स्थापित किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles