Saturday, February 28, 2026

एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन ने शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय और अपनी सभी परियोजनाआें में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया। इस अवसर पर एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शमा ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और सतत व पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन प्रति के पोषण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर, हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन में योगदान देना जारी रखना चाहिए क्योंकि यह एक स्थायी भविष्य के लिए अहम है।

विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के उपलक्ष्य में कारपोरेट मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए क्विज प्रतियोगिता, आेरिगमी प्रतियोगिता और बेस्ट-आउट-ऑफ-प्लास्टिक वेस्ट प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उन्होंने इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर चंद्र शेखर यादव कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में, हरित जीवन-यापन के संदेश को बढ़ावा देते हुए गणमान्य व्यक्तियों को पौधे वितरित किए गए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles