हिमाचल आजकल
शिमला। कृषि विज्ञान केंद्र शिमला ने रोहड़ू (करालश) में विकसित कृषि संकल्प अभियान और विश्व पर्यावण दिवस के तहत जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करालाश, चेबरी, जगोठी, भूठ, धारा और बारी के किसानों ने भाग लिया। जिला परिषद शिमला के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेटका इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उनके साथ रोहड़ू कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला और रोहड़ू किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोहन लाल चौहान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलसा के विद्यार्थियों ने कृषि के विभिन्न पहलुआें पर आधारित मॉडल व आदर्श-वाक्य प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में बागवानी विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र शिमला की वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रभारी डा$ उषा शर्मा ने विकसित कृषि संकल्प अभियान और विश्व पर्यावण दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उच्च लाभ प्राप्त करने के लिए नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी लाने में कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका के बारे में बताया। सुरेन्द्र रेटका ने किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों, राज्य कृषि व बागवानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने को कहा। इस कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान अगर दास और सूरज चौहान ने भी किसानों के साथ अपने अनुभव साझा किए। अगर दास ने रसायनों के कम से कम इस्तेमाल से पर्यावरण को बचाने पर जोर दिया। जबकि सूरज चौहान ने सेब उत्पादन के एक अहम पहलू और किसानों के लिए बढ़ती हुई अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में मधुमक्खी पालन के बारे में विस्तार से बताया। इसके कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों व बागवानों की विभिन्न समस्याआें का निपटारा किया। इस कार्यक्रम में किसानों व बागवानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
रोहड़ू में विकसित कृषि संकल्प अभियान व विश्व पर्यावण दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :