Sunday, March 1, 2026

कलबोग़ पंचायत से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से की मुलाक़ात

हिमाचल आजकल

शिमला। कोटखाई के उबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलबोग़ से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रामलाल व नीरज गाँव जराई, हरदेव आजाद गाँव कलबोग, नवीन राजटा गाँव मधुबन, दीक्षित मोघटा गाँव चमैंन व शुभम राजटा गाँव करालटू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रामलाल, नीरज, हरदेव आजाद, नवीन राजटा, दीक्षित मोघटा व शुभम राजटा को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, नगर पंचायत कोटखाई के पूर्व अध्यक्ष राविंदर चौहान, संजू राजटा, सुरेश कुमार, राजू राजटा, नरेन्द्र कुमार, रमेश चंद (कराल्टू), नरेंद्र राजटा, रमेश राजटा, जिला शिमला युवा कांग्रेस महासचिव दीक्षित भारद्वाज व युवा कांग्रेस कोटखाई के अध्यक्ष अतुल चौहान भी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles