हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई के ऊबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत घुण्डा भड़ैच के उप प्रधान व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता नरेश शर्मा, ग्राम पंचायत कलबोग के बटनाड़ी गांव से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राजिंदर सिंह राजटा व नव ज्योति नव युवक मंडल घुण्डा भड़ैच के सदस्य अनिल शर्मा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत घुण्डा भड़ैच के प्रधान बृजेश कंवर, नरेन्द्र डोगरा, जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष दीपक काल्टा भी उपस्थित रहे।



| All Rights Reserved | Website By :