Monday, March 2, 2026

जुब्बल की बढ़ाल व बरथाटा पंचायत में तीन सड़कों की हुई सफ़ल पासिंग

लोगों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया

हिमाचल आजकल

शिमला। मगलवार को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़क संपर्क मार्गों की सफल पासिंग हुई है जिसमें ग्राम पंचायत बढ़ाल की प्राइमरी स्कूल बनाना-पनेसरीधार सड़क, बटारगलु-पनेसरीधार सड़क सम्पर्क मार्ग व ग्राम पंचायत बरथाटा की ड़डोट से गांव सुंटा को जोड़ने वाली सड़क शामिल हैं। ग्राम पंचायत बढ़ाल और ग्राम पंचायत बरथाटा के लोगों ने कहा कि सड़कों की सफ़ल पासिंग ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा सड़कों से न केवल आवागमन में तेजी आएगी बल्कि ग्रामीण जीवन के कई पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाएंगी और कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देंगी। ग्राम पंचायत बढ़ाल और बरथाटा के निवासियों और लाभार्थियों ने तीनों सड़कों के सफलतापूर्वक पासिंग होने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर गुरमीत नेगी एसडीएम, कुलदीप पिरटा, प्रधान ग्राम पंचायत बढ़ाल, गोपाल ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत बरथाटा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग मंडल जुब्बल, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles