हिमाचल आजकल
शिमला। कांगड़ा जिला की बहु-प्रतीक्षित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 55. 51 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत और जारी कर दी है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआईबीपी) के तहत दी गई है।
यह स्वीकृति उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की केंद्रीय मंत्रियों और संबंधित विभागों के साथ लगातार बातचीत बाद मिल पाई है। सरकार के गठन के बाद उप- मुख्यमंत्री ने परियोजना के लंबित मामलों को प्राथमिकता दी और केंद्र के समक्ष मजबूत पक्ष रखा।
यह परियोजना पिछले एक दशक से अधर में लटकी हुई थी, लेकिन अब यह कांगड़ा जिले के किसानों के लिए आशा की नई किरण बनकर सामने आई है। इस योजना के पूरा होने से हजारों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र की कृषि उत्पादकता में भारी वृद्घि होगी।
मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि यह सवीकृति किसानों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कांग्रेस सरकार हर किसान को पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्घ है।
फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए 55. 51 करोड़ जारी: मुकेश अग्रिहोत्री
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :