Monday, January 12, 2026

प्रदेश में अब खिलाडिय़ों को मिलेगी विशेष खेल अवकाश उपस्थिति: मुख्यमंत्री

21 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं 14. 77 करोड़ की राशि से सम्मानित किया
हिमाचल आजकल
शिमला। विद्यार्थी जीवन में खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली खेल  प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान कर रहे हैं। राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल निकायों को निर्देश जारी किए हैं कि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं  में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को उस अवधि के दौरान विशेष अवकाश उपस्थिति के रूप में दर्ज करें।
प्रदेश सरकार अब यह अनिवार्य कर दिया गया है कि मान्यता प्राप्त खेल निकायों द्वारा प्रतियोगिता अथवा कोचिंग कैंप के लिए जारी भागीदारी प्रमाण पत्र या संस्था पत्र स्वीकार किया जाएगा। स्कूलों को एेसे विद्यार्थियों को अनुपस्थित अंकित करने के बजाय विशेष अवकाश उपस्थित करने के रूप में अंकित करने के आदेश दिए गए हैं, जो स्कूल गेम्स फेडरेशन अफ इंडिया (एसजीएफआई) की प्रतियोगिताआें के लिए अपनाए गए प्रावधानों के समान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को बढ़ी हुई पुरस्कार राशि के साथ 14. 77 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। सरकार के इस कदम का उद्देश्य राज्य केे खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अंतरराष्ट्रीय सफलता को मान्यता प्रदान करना है।
ऊना जिले के पैरालिंपियन निषाद कुमार को प्रतिष्ठित टोक्यो पैरालिंपिक सहित विभिन्न पैरा-खेलों में ऊंची कूद में उनकी उत्ष्ट उपलब्धियों के लिए सर्वाधिक 7.80 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ मंडी के पैरा एथलीट अजय कुमार को 400 मीटर दौड़ में पदक जीतने के लिए 2.50 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया गया।
प्रदेश के लिए सम्मान अर्जित करने वाले हमीरपुर के विकास ठाकुर को भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक जीतने के लिए 2 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया गया। कबड्डी के खेल में, सिरमौर से एथलीटों रितु नेगी, पुष्पा और सुषमा शर्मा, बिलासपुर से निधि शर्मा, सोलन से ज्योति और ऊना से विशाल भारद्वाज को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रत्येक एथलीट को 33. 32 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। शिमला की क्रिकेट स्टार रेणुका सिंह ठाकुर को भी खेल में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 13. 32 लाख रुपये प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त इन सम्मानों के अलावा, अन्य उत्ष्ट एथलीटों को लगभग 44 लाख रुपए की राशि प्रदान की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles