हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत पराली से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व डीम गांव से संबंध रखने वाले देविन्दर शोलटा, ओडी(धराई) रणवीर चौहान, ग्राम पंचायत बरथाटा के लिहाड़ केल्वी गाँव से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता कंवर सिंह, सुनील व पूर्व पंचायत वार्ड मेंबर प्रीतम शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान जिला परिषद् सदस्य कौशल मूँगटा, प्रधान ग्राम पंचायत पराली मीनाक्षी माज़टा, उप प्रधान विनीत चौहान व पूर्व उप प्रधान विकास सागर भी उपस्थित रहे।



| All Rights Reserved | Website By :