Sunday, January 11, 2026

जुब्बल नावर कोटखाई की जनता की सेवा ही मेरे जीवन का उद्देश्य : रोहित ठाकुर

जुब्बल नावर कोटखाई मेंं 400 करोड़ की सडक़ों का निर्माण कार्य प्रगति पर
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई अनुसूचित जाति विभाग की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया। रोहित ठाकुर ने कहा कि वे दो दशकों से राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनके जीवन का उद्देश्य जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता की सेवा करना हैं। जुब्बल-नावर-कोटखाई की प्रबुद्घ जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं उसके लिए पूरी बचनबद्घता के साथ एक एक पल का सदुपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में स्वास्थ्य, शैक्षणिक सहित विभिन्न संस्थानों के कई वर्षो से लटके निर्माण कार्यो को शुरू करवाया गया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में सडक़ों के क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि बीते ढाई वर्षों में 136 सडक़ों की पासिंग की जा चुकी हैं और क्षेत्र की अधिकतर सडक़ों को पक्का किया गया हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद किया
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का जुब्बल नावर कोटखाई के विकास में अहम योगदान रहा।


प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र लिए गए निर्णयों से आये ऐतिहासिक परिवर्तन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मजबूत इच्छशक्ति और कड़े निर्णयों के चलते आज शिक्षा विभाग में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं जिससे प्रदेश ही नही बल्कि देश भर में जुब्बल नावर कोटखाई का नाम ऊंचा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की असर की रिपोर्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों पर मोहर लगाई हैं। इसके साथ ही हाल ही में जारी रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश ने 2023-24 की परफर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में भी बेहतर प्रदर्शन किया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि निजी व सरकारी स्कूलों के बीच मे भाषाई अंतर को खत्म करने के लिए प्रदेश में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की गई हैं।
कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में वर्दी घोटाला, कर्मचारियों के द्वेषपूर्ण राजनीतिक तबादलों के चलते शिक्षा विभाग की चर्चा होती थी जबकि रोहित ठाकुर के नेतृत्व में हो रहे क्रांतिकारी बदलाव व उपलब्धियों से विभाग प्रदेश ही नही बल्कि देशभर में सुर्खियों में रहता हैं।
अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मुन्नी लाल नरसेठ ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर गरीबों, असहाय की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के द्वारा सडक़ों के क्षेत्र में किये जा रहे ऐतिहासिक कार्यो से भाजपा बौखला गई हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles