हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा खंड कोटखाई के सभी अध्यापकों व प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को हार्दिक बधाई दी है। हाल ही में जारी राष्ट्रीय शैक्षणिक सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से छलांग लगाकर देशभर में 5वां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से प्रदेश सरकार, विशेष रूप से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी की दूरदर्शिता, नीतिगत दृढ़ता, शिक्षक समुदाय में विश्वास तथा विद्यालयी शिक्षा में निरंतर सुधारात्मक प्रयासों का परिणाम है। रोहित ठाकुर के द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत ढांचे, डिजिटल शिक्षण, मूल्यांकन प्रणाली और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु किए गए सार्थक प्रयासों ने आज हिमाचल को यह गौरवपूर्ण स्थान दिलाया है। शिक्षकों पर विश्वास और सहयोग की भावना ने ही इस मुकाम को संभव बनाया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य संरक्षक राजीव शर्मा, अध्यक्ष जगजीत सिंह ठाकुर , उपाध्यक्ष नवीन भरोटा, सचिव हरीश आजाद व कोषाध्यक्ष अरुण जस्टा ने कहा कि हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।


| All Rights Reserved | Website By :