पार्टी आलाकमान जो जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर पार्टी आलाकमान उन्हें फिर से संगठन की जिम्मेदारी सौंपेगा तो उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने बेहतर कार्य किया है। संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनका कहना है कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाना चाहिए। इस बार बार बार पार्टी आलाकमान से बात की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से संगठन को लेकर कई मर्तबा बात की है। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रही थी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन पार्टी आलाकमान द्वारा किया जाना है। संगठन की कार्यकारिणी को लेकर ज्यादा देरी नहीं की जानी चाहिए। लेकिन इस पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान को ही करना है।
उनका कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 15 जुलाई को शिमला के रिज मैदान पर किया जाना है। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी के अलावा अन्य केंद्रीय नेताओं का शिमला आने का कार्यक्रम है। इसी वजह से प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया था।
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :