Sunday, January 11, 2026

केन्द्र ने प्रदेश की सडक़ों के लिए 3667 करोड़ की वार्षिक योजना को दी स्वीकृति: विक्रमादित्य सिंह

जलोड़ी जोत में सुरंग निर्माण को 1452 करोड़ मंजूर व ब्रोनी नाला में 135 करोड़ से बनेगा पुल

हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंन्द्र सरकार ने प्रदेश में सडक़ों व पुलों के निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के 3667 करोड़ रूपए के प्रदेश सरकार की वार्षिक योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय उच्च मार्गों में पुलों के निर्माण, सडक़ों के स्तरोन्नयन और क्रैश बैरियर निर्माण के कार्य शामिल हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने केंद्रीय सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश के अहम मामलों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधीन 1200 किलोमीटर सडक़ें हैं जिनके रख-रखाव एवं सुधार कार्यों के लिए केंद्र सरकार से महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान प्रदेश सरकार ने 2600 करोड़ रूपए की वार्षिक योजना स्वीकृति के लिए भेजी थी लेकिन प्रदेश को मात्र 269 करोड़ रूपए ही प्राप्त हुए थे जो काफी कम थे। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 3667 करोड़ रूपए का वार्षिक योजना भेजी थी, जिसे जून माह में केंद्र सरकार ने मंजृरी प्रदान कर दी है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कुल्लू जिला के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 में जलोड़ी जोत के नीचे सुरंग निर्माण का मामला भी उठाया जिसे केंद्र सरकार ने सैद्घांतिक मंजूरी प्रदान कर 1452 करोड़ रूपए स्वीत किये हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या पांच में ब्रौनी नाला में लगातार हो रहे भू-स्खलन के कारण सडक़ को नुकसान हो रहा है। इस स्थान पर पुल निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 135 करोड़ रूपए स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त काला आंब-पांवटा साहिब-देहरादून सडक़ के 4 लेन निर्माण कार्य जिसमें भू-अधिग्रहण, निर्माण पूर्व गतिविधियां शामिल हैं के लिए भी केंद्र सरकार ने 1385 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए केन्द्रीय सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार के बीच समन्वय की स्थिति भविष्य में भी बनी रहे। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मंडी व कुल्लू जिला को जोडने वाली भुभू जोत सुरंग एवं सडक़ निर्माण का मामला भी उठाया। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री से भुभू जोत सुरंग निर्माण के लिए सडक़ को रक्षा रणनीतिक मार्ग घोषित करने का भी आग्रह किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles