प्रदेश के छोटे किसाना व बागवानों को मिले राहत
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला शिमला में हो रहे सेब कटान पर नाराजगी जाहिर है। उनका मानना है कि सेब के पेड़ काटने का यह समय उचित नहीं है। इस मामले में वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात करेंगे। रोहित ठाकुर ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों पर यह कार्रवाई हो रही है। इससे पहले भी वर्ष 2015 में भी सेब की पौधों काटने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। हिमाचल में उस समय कांग्रेस सरकार थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पांच बीघा तक की जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं करने की नीति बनाई थी। वर्ष 2017 में सत्ता परिवर्तन हुआ और ये नीति नहीं बन पाई। शिक्षा मंत्री बुधवार को शिमला में मीडिया से बात कर रहे थे।
रोहित ठाकुर ने कहा कि बागवान और क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते यह चिंता का विषय है। प्रदेश छोटे बागवान के पास बहुत कम भूमि है। ऐसे बागवानों को राहत मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि मॉनसून में जहां पौधारोपण का समय होता है। ऐसे में इस तरह से पेड़ काटना इस समय सही नहीं है। दूसरी ओर मानवीय दृष्टिकोण को भी ध्यान में रखना चाहिए और इस समय सेब तैयार हो रहा है और सेब मंडी में जाना शुरू हो गया है। ऐसे में इस समय सेब के पेड़ों को काटने का समय सही नहीं था। उन्होंने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे कि जो छोटे किसान व बागवान हैं, जिनके पास पांच बीघा से कम भूमि है उन्हें राहत पहुंचाई जानी चाहिए।
सेब के पेड़ काटने का यह समय उचित नहीं : रोहित ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :