Monday, January 12, 2026

मुकेश अग्रिहोत्री ने हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की

हिमाचल आजकल
शिमला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने आज नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों  नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
अग्रिहोत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी और केंद्र से अपेक्षित सहयोग के संदर्भ में विचार विमर्श किया। रजनी पाटिल ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles